संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी


आज दिनांक 04,10,2021 दिन सोमवार को मौलाना कलीम सिददीकी की रिहाई को लेकर आल इन्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIIM) पार्टी संत कबीर नगर के जिला अध्यक्ष इरशाद आलम के नेतृत्व में जिले के आला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन एवं पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
और मौलाना कलीम सिद्दीकी के रिहाई की मांग करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि फर्जी तरीके से फंसाये गए मौलाना को रिहा नहीं किया गया तो हमारी पार्टी के कार्यकर्ता रणनीति बना कर और भी आंदोलन करने पर बाध्य होंगे
इस अवसर पर मुख्यरूप से सीनियर लीडर वलीउल्लाह खान नदवी, ज़िला महासचिव मेराज अहमद, उसमान अली, मजहर अली, अब्दुल हादी, गुलाम नबी इदरीसी, अब्दुल हफ़ीज़, हमीदुल्लाह खान, शहाबुद्दीन खान, नियाज़ अहमद, इमरान अंसारी अतीक शाह सलीम शाह सुफियान भाई सय्यद अली नसीम अंसारी कैफ अंसारी हैदर अली इदरीसी अज़ीज भाई कमरुल हसन अन्सारी सुहेल खान हाकिकुल्लाह शाह आदी नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे