मुंबई | Aryan Khan Custody: ड्रग्स मामले में फंसे बाॅलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मुंबई कोर्ट (Mumbai Court) ने आर्यन खान समेत अरबाज मर्चेंट (Arbaaz Merchant), मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) तीनों आरोपियों को 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में भेज दिया है। आर्यन खान के खिलाफ NDPS कानून की धारा 27, 8सी एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनसीबी ने अदालत ने 11 दिन की कस्टडी की मांग की थी।
ये भी पढ़ें:- Aryan Khan के साथ गिरफ्तार हुई Munmun Dhamecha भी हैं एक जानी-मानी हस्ती, तस्वीरों ने सब कुछ कर दिया बयां
क्या कहा आर्यन खान के वकील ने
बाॅलीवुड स्टार के बेटे आर्यन खान की ओर से पैरवी कर रहे उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने आर्यन के लिए कोर्ट से जमानत मांगी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। वकील ने कहा कि आर्यन क्रूज पर बतौर मेहमान गए थे। उन्हें स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था और इसके लिए उन्हें कोई पैसा नहीं मिला था। वकील ने ये भी कहा कि NCB की जांच में आर्यन के पास से ना ड्रग्स मिले और ना ही पैसे मिले थे। अगर मेरे मुवक्किल को जमानत दी जाती है, तो वह एनसीबी द्वारा जांच में शामिल होने के लिए किसी भी समय उपलब्ध रहेगा।
ये भी पढ़ें:- रामायण में राम ऋतिक रोशन और रावण का किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर? जानिए अन्य कास्ट
एनसीबी के वकील ने की थी मामले की गहन जांच की मांग
Aryan Khan Custody: बता दें कि, कोर्ट में पेशी के दौरान एनसीबी की ओर से पैरवी कर रहे वकील एएसजी अनिल सिंह ने ड्रग्स मामले में आरोपी आर्यन खान के लिए कहा कि, आर्यन को जहाज पर इनवाइट किया गया और आर्यन उन लोगों के साथ था, जिन्हें ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। उनके और अन्य लोगों के बीच नशीली दवाओं के बारे में बातचीत हो रही थी। ऐसे में इन सभी बातों की गहन जांच होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि आर्यन के फोन से पिक्चर्स चैट के रूप में कई लिंक्स मिले हैं।
ये भी पढ़ें:- Neeraj Chopra ने पहना 1 लाख का T-shirt, देसी बॉय का विदेशी अंदाज देखते रह गये लोग…