New Delhi | Munmun Dhamecha Drugs Case: बाॅलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के ड्रग्स मामले में गिरफ्तार होने के बाद मनोरंजन जगत में तहलका मच गया है। इस केस में आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा का नाम भी सामने आया है जिन्हें भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। आर्यन खान तो बाॅलीवुड स्टार के बेटे होने की वजह से पहले से ही फेमस है, लेकिन उनके साथ गिरफ्तार हुई मुनमुन धमेचा को बहुत ही कम लोग जानते हैं। मुनमुन धमेचा का घर मध्यप्रदेश के सागर जिले के तहसीली में है, लेकिन वे अभी दिल्ली में रहती हैं।
ये भी पढ़ें:- Neeraj Chopra ने पहना 1 लाख का T-shirt, देसी बॉय का विदेशी अंदाज देखते रह गये लोग…
Munmun Dhamecha Drugs Case: मुनमुन धमेचा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर से पता चलता है किव वह मॉडल हैं। मुनमुन ने माॅडलिंग करते हुए अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। मुनमुन की तस्वीरों को देखते हुए तो लगता है कि उन्हें पार्टियों का बेहद शौक है। तस्वीरों में वह बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी देखी जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- Akshay Kumar ने चांदनी चौक पहुंचने के बाद कर दिया ये काम, लोगों ने वीडियो देख.. ( Watch Video)
View this post on Instagram
Munmun Dhamecha Drugs Case: आपको बताना चाहेंगे कि, Munmun Dhamecha की मां का पिछले साल ही निधन हुआ है और उनके एक भाई प्रिंस धमेचा भी है जो दिल्ली में नौकरी करता है। मुनमुन ने स्कूली पढ़ाई मध्यप्रदेश के सागर से पूरी की है और भोपाल में भी रही है, लेकिन 6 साल पहले वह भाई प्रिंस धमेचा के साथ दिल्ली चली आई थी।
ये भी पढ़ें:- Shahrukh Khan के बेटे Aryan Khan ने स्वीकारा 4 साल से ले रहा था ड्रग्स, NCB नें किये बड़े खुलासे…