नई दिल्ली | Tejaswi Prakash Video Viral: सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में प्रवेश करने से पहले ही तहलका मचा रही है। उनका एक वीडियो पहले ही वायरल हो गया है। तेजस्वी प्रकाश ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि उस पर कमेंट्स की बारिश शुरू हो गई है। उनके फैंस उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देने में लगे हैं।
ये भी पढ़ें :- व्हाट्सएप ने अगस्त में 20 लाख से अधिक भारतीय उपयोगकर्ताओं पर प्रतिबंध लगा दिया – रिपोर्ट
Tejaswi Prakash के इस वीडियो में उन्होंने हाथ में एक सूटकेस ले रखा है और बैकग्राउंड में चल रहे ‘बंटी और बबली’ के सांग ‘धड़क धड़क’ पर नाचती दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ तजस्वी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, अंदाजा लगाइए मैं कहां जाने वाली हूं।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें :- आईपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज के मैच में पहनी विशेष इंद्रधनुष जर्सी, देखें
Tejaswi Prakash Video Viral: आज रात 9ः30 बजे शो का ग्रैंड प्रीमियर के साथ आगाज होगा। इस सीजन के लिए तेजस्वी प्रकाश के अलावा डोनल बिष्ट, अकासा सिंह, प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, उमर रियाज, निशांत भट सहित कई हस्तियां शामिल होने वाली हैं। बिग बॉस का 15वां (Bigg Boss 15) सीजन ‘जंगल’ थीम पर होगा है। पूरा हाउस इसी थीम को लेकर तैयार किया गया है। अब प्रतिभागियों को भी थीम के अनुसार, जंगल की तरह घर में भी कई चुनौतियों से गुजरना होगा।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें :- जंगल में संकट, फैलेगा दंगल पे दंगल..जानें सलमान खान के शो में प्रवेश करने वाले सदस्यों की लिस्ट..