मुंबई | Kareena Kapoor Virel Video : बॉलीवुड में करीना कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं है. करीना ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जो लोगों को खासा पसंद है. करीना की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है. इसके बाद भी समय-समय पर करीना कपूर सुर्खियों में आ जाती है. हालांकि ज्यादातर मामलों में करीना कपूर का दोष नहीं होता. अब एक बार फिर से एक सिक्योरिटी गार्ड के सैल्यूट को नजरअंदाज करने के कारण करीना कपूर ट्रोलर्स के निशाने में आ गई है. सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें करीना किसी होटल में जा रही हैं. गार्ड के सैल्यूट करने पर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. लोगों ने अब इस वीडियो पर करीना कपूर को घमंडी बताना शुरू कर दिया है. लोगों को कहना है कि करीना में अब काफी अहम आ गया है इसलिए वह अपने आगे किसी को भी कुछ नहीं समझती.
View this post on Instagram
बेटे के नाम को लेकर हुई थीं ट्रोल
Kareena Kapoor Virel Video : अभी कुछ दिनों पहले अपने दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद भी करीना कपूर सुर्खियों में आ गई थी. करीना कपूर के दूसरे बेटे का नाम भी सोशल मीडिया में लोगों को पसंद नहीं आया. बता दें कि करीना कपूर के दूसरे बेटे का नाम जेहलालुद्दीन रखा है. करीना प्यार से उसे जेह कहकर पुकारती है. लेकिन लोगों को उनके बेटे का या नाम बिल्कुल भी पसंद नहीं आया जिस कारण वे बुरी तरह से ट्रोल होने लगी.
इसे भी पढ़ें- Uttar Pradesh : अयोध्या में धर्मांतरण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 से ज्यादा लोग गिरफ्तार..
बाद में बेबो ने भी दी थी प्रतिक्रिया
Kareena Kapoor Virel Video : बता दें कि करीना कपूर के दोनों बेटों के नाम के बाद खासा विवाद हुआ था. तैमूर के बाद हुए विवाद के बाद करीना ने कुछ नहीं कहा था लेकिन इस बार करीना चुप नहीं रही. एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने कहा कि प्यारे बच्चे हैं ट्रोल किया जाता है तो बुरा लगता है. करीना के इस बयान में मां की ममता साफ झलक रही थी.
इसे भी पढ़ें-IPL 2021 : पंजाब किंग्स के लिए बढ़ी परेशानियां ‘यूनीवर्स बॉस’ ने बाहर होने का लिया फैसला…