नई दिल्ली | Rhea Chakraborty Bigg Boss 15: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद अचानक सुर्खियों में आई उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) एक बार फिर से सुर्खियों में है। रिया बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर की सबसे महंगी सदस्य बनने जा रही हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, शो में शामिल होने के लिए रिया चक्रवर्ती को अब तक की सबसे बड़ी रकम का ऑफर दिया गया है। ऐसे में रिया बिग बॉस की सबसे महंगी मेहमान होंगी। हालांकि इस पर अभी तक आखिरी फैसला नहीं हुया है, लेकिन रिया लगातार मेकर्स के साथ इसे लेकर संपर्क में हैं।
ये भी पढ़ें :-
Rhea Chakraborty Bigg Boss 15: खबरों की माने तो रिया चक्रवर्ती को बिग बॉस शो का हिस्सा बनाने के लिए मेकर्स की ओर से 35 लाख रुपए प्रति हफ्ते फीस के तौर पर दिए जाएंगे। जो कि बिग बॉस के इतिहास में किसी भी कंटेस्टेंट को दी जाने वाली सबसे बड़ी रकम होगी। अगर रिया चक्रवर्ती बिग बॉस हाउस में कुछ वक्त टिक जाती हैं तो उन्हें एक बहुत भारी रकम मिल सकती है।
ये भी पढ़ें :-
इन सेलेब्स ने भी की है बिग बॉस हाउस में खूब कमाई
आपको बताना चाहेंगे कि, इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन को बिग बॉस 9 में हिस्सा लेने के लिए 2.25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया था। वहीं, एक्ट्रेस रश्मि देसाई को 21 लाख रुपये हर हफ्ते फीस दी जाती थी। तो सिद्धार्थ शुक्ला को एक हफ्ते के लिए 18 से 20 लाख रुपये दिए गए थे।
ये भी पढ़ें :- SherShah में दिखाए गये एक दृश्य से नाराज हुआ कश्मीर का पत्रकार, कहा- कोर्ट तक जाऊंगा मेरे परिवार तक को है खतरा…