मुंबई | Priyanka Chopra Flight Photos : बॉलवुड में देसी गर्ल के नाम से प्रसिद्ध हो चुकी प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकन बन गई हैं. प्रियंका की शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. 10 साल छोटी उम्र के सिंगर से शादी करने के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था. लेकिन अब दोनों की जोड़ी लोगों को खासी पसंद आती है. प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद से ज्यादातर बाहर ही रहती हैं. सोशल साइट में डाली गई उनकी तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो जाती हैं. विदेश में रहने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा ने अपना देश की स्टाइल कभी नहीं खोया. उसका ताजा तरीन उदाहरण एक फ्लाइट में देखने मिला जब प्रियंका चोपड़ा देसी अंदाज में बैठी थी .
View this post on Instagram
पालथी मारकर बैठी दिखीं प्रियंका
Priyanka Chopra Flight Photos : प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर से अपनी लेटेस्ट फोटो डालकर सोशल मीडिया में हंगामा मचा दिया है. प्लेन में पालथी मारकर बैठी प्रियंका कि ये तस्वीरें लोगों को खासा पसंद आ रही है. जानकारी के अनुसार यह तस्वीर तब की है जब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल की शूटिंग के लिए अपने को स्टाफ के साथ स्पेन जा रही थी. इस तस्वीर में एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज देख लोग खूब वाहवाही कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – भारत से उड़ान सेवा फिर से शुरू करना चाहता है तालिबान, मंत्री ने लिखा है भारत को पत्र…
लोगों ने दी तरह तरह की प्रतिक्रिया
Priyanka Chopra Flight Photos : लोगों ने देसी गर्ल का यह स्टाइल देख तरह तरह की प्रतिक्रिया दी. किसी ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा कितने दिनों से क्यों ना विदेश में रह रही हों लेकिन प्लेन में उनके बैठने के तरीके से पता चलता है कि वह है तो भारतीय ही. वही एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वह हैं तो देसी गर्ल.
इसे भी पढ़ें-T20 World Cup 2021: अगले दो वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा होंगे भारत के कप्तान – सुनील गावस्कर