संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज दिनांक २८/०९/१०२१ को खलीलाबाद तहसील के बघौली ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत औरंगाबाद में ग्राम प्रधान अशरफ अली के सक्रियता से सैकड़ों लोगों को कोविड १९ का टीका लगाया गया।
उक्त बातें ग्राम प्रधान मोहम्मद अशरफ अली ने बताया।
उन्होंने कहा कि पूर्व में कोरोना महामारी से बहुत लोगों की जान चली गई कितने घर बर्बाद हो गये कितने बच्चे लावारिस हो गये।
और लोगों में डर और भय का माहौल अभी भी बना हुआ है।
श्री अशरफ अली ने कहा कि इसी लिए टीकाकरण बहुत ही महत्वपूर्ण है टीका लगने से लोगों के दिलों से डर और भय खतम हो रहा है एवं लोग अपने आपको कोविड से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान मोहम्मद अशरफ अली और क्षेत्र पंचायत सदस्य शहरे आलम खान ने टीका लगाने आयी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनसेवा सर्वोपरि है जिससे दिल को सुकून मिलता है।


