
ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय महागठबंधन के पदाधिकारियों का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत




भारतीय महागठबंधन की दूसरे दिन 27-09-2021 की यात्रा नगीना से शुरू होकर बिजनौर, मीरापुर, खतौली, जानसठ, मुजफ्फरनगर, देवबंद और सहारनपुर तक पहुँची जिसमे राज कुमार सैनी, मोहम्मद सुलेमान, साहिब सिंह धनकर, सलीम अख्तर, मेजर अमर सिंह चौहान, ईश्वर दयाल सेठ, धन श्याम कोरी, चन्द्र भान सिंह पटेल, मोहम्मद अली, राजिन्दर गिल, आई पी कुशवाहा, शत्रुघ्न निशात, सुरेन्द्र कुशवाहा, फहीम सिद्दीकी, जीशान हैदर मलिक, रमोद सिंह, इरफान शाह आदि लोग शामिल हुए। जगह-जगह सभी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने फूल माला से स्वागत किया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षो ने सभा को संबोधित कर एकजुटता का संदेश दिया । सहारनपुर मे इण्डियन नेशनल लीग के पदाधिकारी बलवीर गौतम, रूची सैनी, महेंद्र सिंह, सिव कुमार पप्पू और रूप चन्द्र ने INL के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली, प्रदेश अध्यक्ष फहीम सिद्दीकी और भारतीय महागठबंधन के पदाधिकारियो को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया । जानसठ मे मदरसा इस्लामिया तय्यबा मे भारतीय महागठबंधन का जोरदार स्वागत हुआ।