संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी

आज दिनांक 28/08/19 को कुशहरदीन शिक्षा सेवा समिति द्वारा संचालित ऎहसास डे केयर सेंटर दिव्यांग बच्चों के द्वारा स्वयं की सुरक्षा के लिए लिए समाज के लोगो को दिव्यांगो द्वारा जागरूक किया गया संस्था के निर्देशक आनंद कुमार त्रिपाठी ने यातायात पर जोर देते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट बाधक गाड़ी चलाना और उसके साथ साथ किसी भी प्रकार का मदिरा सेवन गाड़ी चलाते हुए नहीं करना चाहिए। जिससे स्वयं की सुरक्षा हो सके और उसके साथ साथ दूसरे लोगो की भी सुरक्षा हो सके। दिव्यांगजनों द्वारा यातायात के नियमो के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए एवम् पुनर्वास कार्य में 9 वर्षों से कार्यरत है इन पुनर्वास कार्यक्रमों में दिव्यांगजनों को समाज के अन्य वर्गों के साथ समय – समय पर घुलने – मिलने के लिए तरह – तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है l जिसमें आज मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रवीश गुप्ता जी ने दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया और उन्होंने बताया कि यातायात जागरूकता न होने के कारण लोग दिव्यंगता होने का ये भी एक कारण है और उसके बाद जनपद में 9 ब्लाकों में दिव्यांगों को कोऑर्डिनेटर के लिए जिलाधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। जिससे दिव्यांगजन हर जगह पहुंच कर यातायात के बारे में जागरूक करे। जनपद के क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार एवं, ए0 आर0 टी 0ओ0 के संभागीय अधिकारी, समाज सेवी अब्दुल रहमान, उबैदुर रहमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेम त्रिपाठी, कैन्हिया लाल सुहेल अहमद,सी आर सी गोरखपुर से आए अमित कुमार कश्यप, अरुण आनन्द आदि लोग मौजूद रहे।
संतकबीरनगर