संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 5020 रुपये मालफड़, 50 रुपये जामा तलाशी व ताश के 52 पत्ते बरामद
थाना दुधारा पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 05 अभियुक्त नाम पता – 1 – मो0 अली पुत्र मो0 जकी 2 – शनि पुत्र उदरतुल्ला निवासीगण चाईकला 3 – कृष्णा पुत्र हरिश्चन्द्र निषाद 4 – प्रह्लाद पुत्र हरिराम निषाद 5 – राम प्रकाश पुत्र हरिराम निषाद निवासीगण अमया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 5020 रुपये मालफड़, 50 रुपये जामा तलाशी व ताश के 52 पत्तो के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 268/19 धारा 13 जुआ अधनियम पंजीकृत किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 06 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 10 – 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता – 1 – दुर्गेश पुत्र छविलाल 2 – रोहित पुत्र रामचन्द्र निवासीगण पचपोखरी थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर क्रमशः मु0अ0सं0 265/19 व 266/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 10 – 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता – 1 – चन्दन पुत्र खुशिहाल निवासी किठुरी 2 – राम बहादुर पुत्र राम आश्रय निवासी प्रजापतिपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर क्रमशः मु0अ0सं0 421/19 व 422/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता – 1 – जगन्नाथ पुत्र सेवक बेलदार 2 – रमेश पुत्र हरिदास निवासीगण भक्ति बेलदारी टोला थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमशः मु0अ0सं0 373/19 व 374/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1490 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 5554 से कालर ने दो पक्षों में मारपीट एवं विवाद होने के संबंध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 04 मिनट मे मौके पर पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को पीआरवी से अस्पताल पहुचाया गया तथा इस सम्बन्ध मे थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी योगेश मणि, आरक्षी अरविन्द तिवारी, हो0चा0 रामहित ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 46 वाहनो से 45000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 28-08-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 46 वाहनो से 45000 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 10 अभियुक्त गिरफ्तार
• दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही

दिनांक 28-08-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 22 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 69 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 04 लड़को से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।