संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

आज दिनांक 25/09/2021को 313 सदर विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद के भु़वरिया चौराहा से समाजवादी पार्टी के नौजवान नेताओं कार्यकर्ताओं द्बरा एक साईकिल यात्रा निकाली गई जिसको जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया एवं नगर अध्यक्ष खलीलाबाद परवेज अहमद ने रवाना किया।
साईकिल यात्रा में कुल पचीस नौजवानों ने भाग लिया जिसका नेतृत्व युवा नेता विजय यादव, अजय यादव ने किया।
यह यात्रा 313 सदर विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद के भु़वरिया चौराहा से लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय तक जायेगी।
साईकिल यात्रा का मक़सद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में किये गये जनहित के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने एवं उत्तर प्रदेश की जनता के अंदर ऊर्जा भरना है।
तथा मिशन 2022 विधान चुनाव में जीत दर्ज कर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः एक बार मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य है।