मुंबई | OTT Platform Vicky Kaushal : सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल के हौसले बुलंद है. हालांकि उन्होंने उसके बाद भी कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन वे कुछ खास सफल नहीं हो पाईं. अब लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से विक्की अपने देशभक्ति अंदाज में लौटने वाले हैं. विक्की की फिल्म ‘सरदार उधम’ लगभग तैयार है. इसके बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा है कि ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म में रिलीज होगी. बता दें कि विकी कौशल क इस फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. विकी कौशल ने इस पोस्ट में बताया है कि फिल्म ‘सरदार उधम’ का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अक्टूबर 2021 में प्रीमियर होगा.
इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया पोस्टर
OTT Platform Vicky Kaushal : विकी कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘सरदार उधम’ एक पोस्टर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा है कि मेरा दिल प्यार से भर गया है क्योंकि हम आपके लिए एक क्रांतिकारी की कहानी लेकर आए हैं. पोस्टर के शेयर होती ही ये सोशल मीडिया में वायरल होने लगा. देखते ही देखते लाखों लोगों ने इसे शेयर कर दिया है. लोग विक्की कौशल को एक बार फिर से उसी अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं.
इसे भी पढें – तेल के दामों में बढ़ोतरी, अब और कमर तोड़ेगी महंगाई, जानें आज के Petrol-Diesel के ताजा भाव
सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
OTT Platform Vicky Kaushal : बता दें कि फिल्म ‘सरदार उधम’ क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित है और इसमें विकी कौशल मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे. सरदार उधम सिंह ने 1919 में अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्याकांड में हुई मौतों का बदला लेने के लिए लंदन में जनरल डायर को गोली मार दी थी. ‘सरदार उधम’ में विकी कौशल के अलावा बनिता संधू और अमोल पाराशर भी हैं.
इसे भी पढें – IPL के बीच में BCCI को सता रही है ये चिंता, सभी फ्रेंचाइजी को लिखा है पत्र