मुंबई | भारतीय सिनेमाजगत की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सुर्खियों में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली जाह्नवी ने मंगलवार को अपनी ट्रिप की कुछ खूबसूरत वीडियो और फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर किए हैं। जाह्नवी ने ट्रिप पर समुद्र किनारे (Janhvi Kapoor On Beach) जो एंजॉय किया था उसे वीडियो के जरिए अपने फैंस को दिखाना चाहा है।
ये भी पढ़ें :- मनोरंजन इंड्रस्टी की खूबसूरत एक्ट्रेस और उनके दोस्त की कार हादसे में मौत, वैकेशन पर गए थे गोवा
समुद्र किनारे बिकिनी पहने जाह्नवी अपनी खूबसूरत अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। फिल्म ‘धड़क’ से एंट्री मारने वाली जाह्नवी नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल’ और हॉरर-कॉमेडी ‘रूही’ में दिखाई दे चुकी हैं।
View this post on Instagram
Janhvi Kapoor On Beach : जाह्नवी कपूर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, मानसिक रूप से यहां… इसी के साथ जाह्नवी ने एक डॉल्फ़िन इमोजी भी ड़ाली है। बता दें कि जाह्नवी अप्रैल में मालदीव गई थीं ऐसे में ये वीडियो वहीं का लगता है। खैर ये कहीं का भी हो, लेकिन जाह्नवी के फैंस को तो बेहद ही पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें :- Nusrat Jahan ने तोड़ी चुप्पी, कहा-मेरे बेटे के पिता का नाम पूछने वाले आप कौन …
2018 में बॉलीवुड में कदम रखने वाली जाह्नवी कपूर आज एक टॉप एक्ट्रेस की गिनती में आती है। उनके पास आज की तारीख में कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स हैं। जाह्नवी जल्द ही आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गुड लक जेरी’ और ‘दोस्ताना 2’ में दिखाई देने वाली हैं।
ये भी पढ़ें :- Birthday पर आशीर्वाद लेने के लिए अंदर घुस गया दलित बच्चा, पिता पर ठोंका 25000 का जुर्माना औऱ सफाई के लिए…