सांथा – संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

आज दिनांक 21 सितंबर 2021 को मेहदावल विधान सभा क्षेत्र सांथा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा छिबरा में जिला अध्यक्ष इरशाद अहमद (अच्छू) के नेतृत्व में आल इन्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)ने सदस्यता अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया।
जिसमें दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से रशीद अहमद जमील अहमद अजय प्रजापति, काशिफ रजा, शमीम अहमद के अलावा अन्य लोगों ने भी सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता कैंप का आयोजन विधान सभा अध्यक्ष नसीम अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में किया गया।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से वलीउल्लाह नदवी, मजहर अली, गुलाम असगर अंसारी,
अब्दुल सलाम (सलाम) फहीम अहमद, मोहम्मद अहमद, खलील अंसारी आदि लोग भी मौजूद रहे ।।