थाना महुली पुलिस द्वारा आप्रकृतिक दुष्कर्म में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर
प्रभारी निरीक्षक महुली * रणविजय सिंह* के गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 272 / 2021 धारा 377 / 506 भादवि व 5 / 6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त रामचन्द्र गुप्ता पुत्र पारस निवासी वार्ड नं0 05 इन्दिरा नगर हरिहरपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 17.09.2021 को वादिनी के नाबालिग पुत्री को टाफी देने घर पर बुलाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी जिसके संबन्ध में वादिनी द्वारा दिनांक 20.09.2021 को थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला एवं बाल अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना पर तत्परता दिखाते हुए उक्त अभियुक्त को आज दिनांक 21.09.2021 को थाना महुली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल-* प्रभारी चौकी हरिहरपुर उ0नि0 विरेन्द्र सिंह यादव, हे0कां0 अनिल सिंह, कां0 पवन यादव ।