मुंबई | Raj Kundra Bail : पोर्नोग्राफी वीडियो (Pornography Case) मामले में जेल की सलाखों के पीछे बंद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमेन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को आज मुंबई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। कोर्ट ने राज कुंद्रा को 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी है। यहीं नहीं राज कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी के आईटी हेड रेयान थोर्प को भी कोर्ट से ज़मानत मिल गई है।
ये भी पढ़ें :- Gujarat में ओवैसी का ऐलान, कहा- Assembly Elections में दिखाएंगे पूरी ताकत
कल होंगे जेल से रिहा
दोनों को कल मंगलवार को आर्थर रोड जेल से रिहा किया जाएगा। कुंद्रा ने शनिवार को जमानत अर्जी दाखिल कर दावा किया था कि उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है। मामले में दाखिल चार्जशीट में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। बता दें कि, Raj Kundra को पुलिस ने 19 जुलाई को गिफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें :- धोनी रिव्यू सिस्टम: एमआई ओपनर क्विंटन डी कॉक को अंपायर ने दिया नॉटऑउट, देखें कप्तान का शानदार निर्णय