संतकबीरनगर
महिला थाना जनपद संतकबीरनगर द्वारा 04 बिछड़े परिवारों को मिलाया गया
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में चलाये जा रहे ‘साथ-साथ’ कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) के आयोजन में आज दिनांक 19.09.2021 को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना जनपद संतकबीरनगर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह के नेतृत्व में रिश्ता टूटने की कगार पर खड़े 04 दंपतियों के जोड़ों को मिलाकर बिछड़े परिवार को मिलाया गया । आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से आवेदिका 1- श्रीमती सविता पत्नी संतोष निवासी सुपरा थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर व द्वितीय पक्ष संतोष पुत्र कुसई निवासी उपरोक्त के मध्य करीब 03 वर्षों से आपसी पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर था । 2- श्रीमती विद्यावती देवी पत्नी जगतनारायन निवासी टाडा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष प्रियंका पुत्री बालजन्द्र जायसवाल निवासी वार्ड न0 07 गोला बाजार जनपद गोरखपुर के मध्य करीब 02 वर्षों से आपसी पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था, 3- श्रीमती शकीना खातून पत्नी इब्राहिम निवासी समदा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष इब्राहिम पुत्र अब्दुल निवासी उपरोक्त के मध्य करीब 03 वर्षों से आपसी पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर था, 4- श्रीमती आरती पत्नी सुनील निवासी नावन खुर्द थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष अनिल, संतोष पुत्रगण बलिराम निवासी उपरोक्त के मध्य करीब 02 वर्षों से आपसी पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर था। अभी तक कोई भी पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, परन्तु चारों मामलों में परिजनों को महिला थाने पर बुला कर थानाध्यक्ष डा0 शालिनी सिंह व महिला पुलिस टीम द्वारा की गई काउंसलिंग और समझाने-बुझाने के बाद परिजनों के मध्य आपसी मनमुटाव व कलह को दूर कर एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार हुए | सभी परिवारों को हंसी-खुशी महिला थाने से एक साथ विदा किया गया ।