
विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लाभार्थियों को किया गया सम्मानित,
संत कबीर नगर 17 सितम्बर 2021 विश्वकर्मा जंयती के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत उ0प्र0 के मा0 मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ में लाभार्थियों को विभिन्न रोजगारों से सम्बन्घित टूल किट वितरित कर शुभकामनाएं दी तथा उपस्थित सभी लोगो ने सजीव प्रसारण के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री जी के संवाद/उद्बोधन को सुना।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 विधायक मेहदावल राकेश सिंह बघेल तथा अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत जनपद में चयनित विभिन्न रोजगारों से सम्बन्घित 200 प्रशिक्षण प्राप्त पात्र लाभार्थियों को ट्रेड टूलकिट वितरित कर बधाई दी। जिसमें दर्जी, नाई, बढ़ई , राज मिस्त्री , हलवाई तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।
मा0 विधायक मेहदावल राकेश सिंह बघेल ने कहा कि केन्द्र/राज्य सरकार पिछ़डे/गरीब वर्ग के व्यक्तियों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण प्रदान कर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत ट्रेड टूलकिट प्रदान कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही पिछड़े/गरीब वर्ग के व्यक्तियों को और आगे बढ़ाया जायेगा। केन्द्र/प्रदेश में हमारी सरकार के आने के बाद अमूल परिवर्तन के साथ प्रतिभाओं को सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित हेतु रोजगार के लिए संसाधन सृजन करने तथा ट्रेनिंग आदि पर टूल्स का वितरण कर रोजगार के साधन को बढ़ावा देने का काम किया गया है। टूल किट वितरण समारोह दर्जी, नाई, राज मिस्त्री, बढ़ई, राजमिस्त्री आदि क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को एडवांस टेक्नोलॉजी पर आधारित टूलकिट का निशुल्क वितरण कर उनके रोजगार को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से कहा कि इसी प्रकार आप लोग अन्य व्यक्तियों को प्रेरित करें और पात्र व्यक्ति सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लें। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक,भारतीय स्टेट बैंक संजय कुमार,अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राकेश कुमार, सहायक प्रबंधक पंकज कुमार पांडे, सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी एवं भारी संख्या में लाभार्थीगढ उपस्थित रहे |। केके मिश्रा