INL के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली ने खलीलाबाद के जल जमाव पर शासन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया
संत कबीर नगर / खलीलाबाद


खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र के तमाम स्थानों पर जलजमाव से लोगों में काफी गुस्सा नजर आया वही आई एन एल के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली ने दौरा कर जगह जगह दुकानदारों से मिलकर खुद पानी में हल कर शासन प्रशासन को इस भारी पानी भराव पर जिम्मेदार ठहराया वही प्रदेश महासचिव ने कहा नगर के लोग किस तरह से इस भारी जलजमाव से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं इसे नगरपालिका व जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि समय रहते अगर नगर पालिका प्रशासन जागा होता तो आज इस तरह का भारी जलजमाव नहीं होता प्रदेश महासचिव ने कहा हमने तमाम अधिकारियों को पहले भी आगाह कर चुके हैं कि इस तरह का जल जमाव हो सकता है आप लोग इसके निकासी की व्यवस्था अवश्य करें लेकिन प्रशासन नहीं जागा आज जनता इसको देखकर काफी क्रोधित है और आने वाला समय अब यह बता रहा है कि इन जनप्रतिनिधियों से कुछ होने वाला नहीं है आगे हम खुद अपने महागठबंधन के साथियों से मिलकर अपने शहर के बचाव के खातिर जरूर इस मुद्दे पर गहन चर्चा करेंगे।