भ्रष्टाचार और निष्पक्षता के आपसी जंग में फंसे पेंच के चलते तत्काल प्रभाव से हटाए गए सीडीओ संत कबीर नगर, अनिल कुमार प्रजापति
संत कबीर नगर 17 सितंबर 2021शोशल मिडिया पर बढ़ती जनजागरुगता कमजोर तबकों के लिए वरदान साबित हो रही है। संत कबीर नगर जनपद भी किसी से पीछे नहीं ,यह बात सिद्ध करता हैं। तत्काल प्रभाव से मुख्य विकास अधिकारी श्री अतुल मिश्रा का हटाया जाना, जबकि सच्चाई यह है कि विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के मद्देनजर लोगों की बढ़ती मुखरता के चलते अभी हाल में तमाम सचिवों का स्थानांतरण हुआ जिसमें अपने अपने सेटींग के अनुरूप संबंधित ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार एड़ी से चोटी का दम लगाए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी तभी से जनपद में भ्रष्टाचार और निष्पक्षता का जंग टूल पकड़ा और 2022 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार ने जरिए शासन अपना डंडा चलाया जो स्थिति कमोबेश सभी जनपदों की है। एक तरफ भ्रष्टाचारी अपने धनबल और प्रभाव के चलते पुरानी हुकुमत कायम रखने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ आम जनमानस का जागरूक तपका निष्पक्षता को लेकर मुखर है यैसे में सरकार की निष्पक्ष कार्यप्रणाली यह तय कर सकती हैं कि धरातल पर जनहित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कैसे हो जिससे निचले पायदान के पात्र परिवार लाभान्वित हो सकें। रिपोर्ट:- के के मिश्रा