थाना धनघटा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी में वाँछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर

प्रभारी निरीक्षक धनघटा *श्री अनिल कुमार दुबे* के नेतृत्व प्रभारी बिड़हरघाट उ0नि0 *श्री अरुण कुमार पाण्डेय* द्वारा मु0अ0सं0 425 / 2021 धारा 379 / 411 भादवि में वांछित अभियुक्तगण नाम पता 1 – विकास पुत्र दिलीप 2 – राजेश पुत्र शिवकुमार निवासीगण चपरापूर्वी चमरौटी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ बिड़हरघाट पुल से गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण¬*
1 – विकास पुत्र दिलीप निवासी चपरापूर्वी चमरौटी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
2 – राजेश पुत्र शिवकुमार निवासी करमा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर ।
*विवरण ¬* दिनांक 26.08.2021 को थाना धनघटा पर वादी प्रविन्द पुत्र रामवृक्ष निवासी माल्हेपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर द्वारा अपनी अपाची मो0साइकिल चोरी होने के संबन्ध में थाना धनघटा अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसकी विवेचना उ0 नि0 अरुण कुमार पाण्डेय द्वारा की जा रही थी । आज दिनांक 16.9.2021 को प्रभारी चौकी बिड़हरघाट मय हमराहियान के साथ अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु बिड़हरघाट पुल पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था की जरिए मुखबिर की सूचना मिली कि 02 व्यक्ति अपाचे मो0 साइकिल ( रजि0नं0- यूपी 58 आर 3895) लेकर नेतवापुर मार्ग से बिड़हरघाट पुल की तरफ आ रहे है चौकी प्रभारी द्वारा उन्हें रोकने का इशारा किया गया तो भागने लगे जिसे हमराहियों द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया ।
अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ था कि अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हमलोग के द्वारा दिनांक 23.08.2021 को सुबह चपरापुर्वी चमरौटी बन्धे पर बिना लॉक के खड़ी मो0साइकिल को लेकर भाग गये थे तथा उसमें लगे नंबर प्लेट को निकाल कर फेंक दिये है आज हम लोग मो0 साइकिल को जनपद अम्बेडकरनगर की तरफ बेचने जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा हम लोग पकड लिये गये ।
*गिरफ्तारी टीम का विवरण-* उ0नि0 अरूण कुमार पाण्डेय प्रभारी चौकी बिड़हरघाट, हे0कां0 रामप्रीत, कां0 पियूष कुमार, कां0 राजू गौड़ कां0 संदीप कुमार कां0 शैलेश यादव ।