नई दिल्ली | Shilpa Shetty at Vaishno Devi : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी दोस्त के साथ माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दरबार में दर्शन करने पहुंची। शिल्पा शेट्टी बुधवार को कटरा पहुंचीं और यहां से माता के दर्शन के लिए घोड़े पर बैठ कर रवाना हुईं। रास्ते में शिल्पा के साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
रास्ते में लगाए ‘जय माता दी’ के जयघोष
Shilpa Shetty at Vaishno Devi : भक्ति भाव से भरी शिल्पा शेट्टी ने अपनी यात्रा के दौरान ‘जय माता दी’ के जयघोष भी लगाए। शिल्पा शेट्टी के साथ उनकी एक दोस्त भी माता के दर्शनों के लिए पहुंची थी। बॉलीवुड स्टार घोड़े पर सवार होकर माता के दर्शनों के लिए चले जा रही थी और जय माता दी कहती जा रही थी। शिल्पा शेट्टी ने इस दौरान चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।
ये भी पढ़ें :- Imran Khan की तीसरी पत्नी बुशरा फिर से चर्चाओंं में, आइने में नहीं दिखने और जिन्नों को गोश्त खिलाने…
घर में बैठाए भगवान गणपति
यहीं नहीं, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने घर में भगवान गणेश जी का दरबार भी लगाया था। शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों वियान और समिशा के साथ गणेश चतुर्थी पर अपने घर भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की और डेढ़ दिन बाद विधि-विधान से भगवान कर विसर्जन किया।
Jammu & Kashmir: Actor Shilpa Shetty visited Mata Vaishno Devi Shrine in Katra, yesterday pic.twitter.com/imYSyvKJy1
— ANI (@ANI) September 16, 2021
पति राज कुंद्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
गौरतलब है कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) अभी जेल की सलाखों के पीछे बंद है। उन्हें मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पोर्न वीडियो बनाए जाने के मामले में गिरफ्तार किया था। बुधवार को राज कुंद्रा के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया। लगभग 1500 पेजों का आरोपपत्र मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत में दाखिल किया गया है। इस बीच एक्ट्रेस Shilpa Shetty ने माता वैष्णो देवी यात्रा की है।
ये भी पढ़ें :- खूबसूरत एक्ट्रेस Kiara Advani ने हासिल की एक और उपलब्धि, ‘स्मिता पाटिल मेमोरियल ग्लोबल अवॉर्ड’ से हुई सम्मानित