राबिया सैफी बलात्कार एवं हत्या कांड को लेकर AIMIM ने राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी


आज 15 सितम्बर 2021 को मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश कार्यकरणी सदस्य इरशाद आलम के नेतृत्व मे पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक जन समूह “राबिया सैफी बलात्कार एवं हत्या कांड” के खिलाफ आज़ाद चौक खलीलाबाद से जिलाधिकारी कार्यलय तक पैदल मार्च करके जिलाधिकारी महोदया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन भेजा गया!
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त जानकारी मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पूर्व मीडिया प्रभारी अब्दुल सलाम (सलाम) ने दिया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला पंचायत सदस्य जावेद आलम, मजहर अली, रोहित सिंह, कमरूल हसन अंसारी, शम्स खान, आजाद खान, सैयद अली, गुलाम असगर अंसारी, शहाबुद्दीन खान, हैदर अली इद्रीसी समेत सैकड़ो लोग उपस्थिति रहे !!