सपा प्रदेश अध्यक्ष का जनपद के तीनों विधान सभा क्षेत्रों में हुआ जोरदार स्वागत।
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी


आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जनपद के तीनों विधान सभा क्षेत्रों में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

जनपद के 312 मेहदावल विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत करमैनी घाट से शुरू हुआ स्वागत समारोह का सिलसिला मेहदावल विधान सभा में ही अनेकों स्थानों पर स्वागत का सिलसिला चलता रहा।
पवन मैरेज हाल टड़वरिया चौराहा मेहदावल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्वागत के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
इसी क्रम में बखिरा नगर पंचायत के अंतर्गत अमरडोभा के रौशन नगर चौराहा पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुहम्मद इसहाक सपा की अगुवाई में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
मेहदावल विधान सभा से होते हुए श्री पटेल खलीलाबाद नगर पालिका के अन्तर्गत नेदुला चौराहा पहुंचे जहां लकी साईकिल स्टोर पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
तत्पश्चात सपा नेताओं कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ श्री पटेल आन्नद रिजार्ट होटल गये जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ और उन्होने सपा नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

वहां से श्री पटेल खलीलाबाद शहर से हुते हुए खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के नौरंगिया चौराहा ध्रुव नेत्रालय एवं चिकित्सालय पहुंचे जहां समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
इसी क्रम में खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के ही अंतर्गत विश्वनाथ पुर चौराहा पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कोमल यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का भव्य स्वागत किया। और श्री पटेल ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।
तत्पश्चात श्री पटेल ने तय कार्यक्रम के अनुसार धन्घटा विधान सभा के अंतर्गत मुखलिस पुर सिद्धि मैरिज हॉल में स्वागत के बाद वहां उपस्थिति सपा नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।