शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर

थाना बखिरा पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 292 /21 धारा 363 / 366 / 376 भा0द0वि0 व 3 / 4 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता सोहन गौतम पुत्र गोविन्द निवासी बस्ती बस्ता थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले जाना व उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित कि गयी थी, जिसके संबंध मे वादी द्वारा दिनांक 12.09.2021 को थाना बखिरा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज दिनांक 13.09.2021 को थाना बखिरा पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- उ0नि0 विजय प्रताप सिंह, हे0कां0 रामअधार यादव, का0 मोहन ।