थाना महुली पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले मे वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
संत कबीर नगर

जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी धनघटा रामप्रकाश के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 265 / 2021 धारा 376 / 323 / 504 / 506 भा0द0वि0 एव 3 /4 पाक्सों एक्ट व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के मामले मे वांछित अभियुक्त नाम पता गौरव पुत्र लक्ष्मीनिधि निवासी ग्राम तरयापार थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्तगण द्वारा वादिनी की के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी, तथा परिजनों से बताने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जानमाल की धमकी भी दिया गया था जिसके संबंध मे पीडिता के पिता द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 11.09.2021 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त अभियुक्त को आज दिनांक 13.09.2021 को थाना महुली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः-* प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह, हे0कां0 अनिल कुमार, हे0कां0 पप्पू सिंह ।