॥ सेवा ही धर्म ॥ उज्जवल आटोमोटिव के सौजन्य से लगा वाटर कूलर
रिपोर्ट:- जीएल वेदांती

सन्त कबीर नगर – महाराष्ट्र के नाशिक स्थित टाटा कंपनी के डीलर उज्जवल आटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से गृह जनपद स्थित रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के मैनेजर फारुख के माध्यम से कबीर मठ मे दो वाटर कूलर लगवाया गया ।
बताते चले कि कबीर मठ मगहर मे रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान द्वारा भोजन सेवा कार्य की केवल प्रशंसा ही नही हो रहा है़ बल्कि उस पुनीत कार्य के पद चिन्हो पर किसी न किसी बहाने चलने का नेकदिल वालो का भरसक प्रयास भी चल रहा है़ । इसी क्रम मे नाशिक स्थित उज्जवल आटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के तरफ से श्रद्धालु जनो के सेवार्थ स्वच्छ जल शीतल जल प्रबन्ध मे कबीर मठ भोजनालय और मजार के पास दो वाटर कूलर लगवाया गया । जिसकी काफी सराहना हो रही है़ ” सेवा ही धर्म है़ ” का विचार व्यक्त करते हुए पीठाधीश्वर महंथ विचार दास ने सराहना की ।
उल्लेखनीय है़ कि रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक नेकदिल इन्सान अब्दुल्लाह खान द्वारा विगत वर्ष दो फरवरी को सूफी सन्त कबीर दास महानिर्वाण स्थली कबीर मठ मगहर मे ” भूखे को भोजन , नंगे को चीर ” के मानवी गुण उपदेश वाणी से प्रभावित होकर जहां दो फरवरी से अनवरत ” सद्गुरु कबीर भोजन सेवा का शुभारंभ किया गया वही 25 फरवरी कबीर साहब के 503 वी महानिर्वाण दिवस पर ” नंगे को चीर ” सेवा उपदेश का अनुसरण करते हुए वस्त्र दान सेवा शुरू किया गया ।