नई दिल्ली | Sai Dharam Tej Accident : फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक अभिनेता के रोड़ एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की रात हैदराबाद में तेलुगू अभिनेता साई धरम तेज बाइक से गिरकर घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्पोर्ट्स बाइक हो गई स्लीप
Sai Dharam Tej Accident : पुलिस के अनुसार, अभिनेता साई धरम स्पोर्ट्स बाइक पर सवार थे और बाइक माधापुर इलाके में केबल ब्रिज के पास बेकाबू होकर स्लीप हो गई। जिसके बाद अभिनेता को कई चोटें आईं और उन्हें बेहोशी अवस्था में एम्बुलेंस से मेडिकवर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
ये भी पढ़ें :- देश में नहीं थम रहा कोरोना, एक दिन में 33 हजार पार नए संक्रमित, 308 मरीजों ने तोड़ा दम
मिलने अस्पताल पहुंच गई फिल्मी हस्तियां
Sai Dharam Tej Accident : अभिनेता Sai Dharam Tej की लोकप्रियता का इस बात से पता चलता है कि, जब उनके एक्सीडेंट की खबर सामने आई तो फिल्मी हस्तियां और उनके फैंस उनसे मिलने अपोलो अस्पताल पहुंच गए और उनके हालचाल जाने। ऐसे में अस्पताल में फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा सा लग गया।
डाक्टरों कही ये बात…
एक्टर के स्वास्थ्य को लेकर अपोलो अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया कि साईं तेज की हालत स्थिर है। जांच में मस्तिष्क, रीढ़ और प्रमुख अंगों में कोई बड़ी चोट नहीं आई है। उन्हें शॉफ्ट टिशूज़ की चोटें लगीं और एक कॉलर बोन फ्रैक्चर हुआ है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai में युवती के साथ Rape की सारी हदें पार, प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से हमला, जिंदगी के लिए लड़ रही जंग
एक्टर चिरंजीवी के हैं भांजे
Sai Dharam Tej साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी के भांजे है। बताया जा रहा है कि अभिनेता साईं तेज को बाइक का जुनून सवार है और जब भी वे फ्री होते हैं तो बाइक लेकर घूमने निकल पड़ते हैं।
ये भी पढ़ें :- Rajasthan के Barmer में भीषण सड़क हादसा, चार महिलाओं की दर्दनाक मौत, 10 लोग घायल, कई की हालत गंभीर