थोडे़ ही समय की तेज बारिश से खलीलाबाद शहर में जल जमाव के कारण बद से बदतर स्थिति का जिम्मेदार कौन?????
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
यह सवाल पूरी तरह पानी में डूबे खलीलाबाद शहर की जनता और सड़कों पर भरे पानी में गिरते पड़ते राहगीर एवं दुकान खोल कर ग्राहकों के इंतज़ार में बैठे दुकानदार पूछ रहे हैं !

खलीलाबाद स्तिथि निकट मेहदावल बाईपास मेन रोड पर तालाब जैसी स्थिति है, जहां के बाशिंदों का घर से निकलना दुर्लभ हो गया है।
रही बात दुकानदारों की वह बेचारे तो इससे पहले की बारिश में सड़क पर जलजमाव के कारण लगभग एक हफ्ता दुकान ही नहीं खोल पाये थे।
और लगभग यही स्थिति पूरे शहर की है, जिससे आम जनमानस में दुख एवं गुस्से की स्थिति है।


खलीलाबाद शहर में बाहर जिले के ही कुछ लोगों को यह बात करते हुए सुना गया कि यार ! “यहां तो इस शहर में बाढ़ जैसी स्थिति है, जबकि यहां तो नगरपालिका है नगरपालिका क्या कर रही है ??”
खलीलाबाद नगरपालिका में विकास कार्यों को देखा जाये तो हाथी के दांत के जैसी ही है ।

नगरपालिका में पहुंचे हुए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को जनहित की कोई चिंता नहीं है
जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नही, अन्यथा यह स्थिति कदापि होती ही नहीं।
खलीलाबाद शहर के जलभराव से पीड़ित लोग भी एक दूसरे को जलभराव की यह स्थिति दिखाते हुए, और जनप्रतिनिधियों को कोसते हुए देखे- सुने गये ।।