पंचायत भवन निर्माण मे लेखपाल अड़ा रहा अड़ंगा ग्राम प्रधान ने लगायी जिलाधिकारी से गुहार
रिपोर्ट :-जी यल वेदांती

संत कबीर नगर – सरकार द्वारा बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण कार्य मे हल्का लेखपाल जमीन उपलब्ध कराने मे अड़ंगा अड़ा रहा है़ जिस बंजर जमीन की पैमाइश को लेकर ग्राम प्रधान द्वारा आवेदन पत्र दिया गया उस बंजर जमीन के बजाय इतर 63 च 63 छ का पैमाइश किया जा रहा है़ ।
बताते चले कि विकास खंड बेलहर कला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत हटवा के ग्राम प्रधान मन्नान द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया है कि हल्का लेखपाल विजय कुमार का ट्रांसफर कर आरा जी संख्या 63 ढ / 0.3980 बंजर की जमीन का टीम गठित कर पैमाइश करवाया जाना नितांत आवश्यक है । जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र के साथ उपजिलाधिकारी मेहदावल को पूर्व मे दिये गये प्रार्थना पत्र कि हल्का लेखपाल गांव से सटे ग्राम मदना तप्पा उजियार तहसील खलीलाबाद का रहने वाला है उसके द्वारा गंवई राजनीति के साथ हमेशा गांव मे विवाद उत्पन्न करवाने का काम किया जा रहा है । कई बार दरखास्त देने पर भी पंचायत भवन बनने की सुरक्षित बंजर जमीन जहां रास्ता है उसको भूमिधरी जमीन बताते हुए पैमाइश करने से हटा जा रहा है यही नही उक्त बंजर की जमीन मे कई व्यक्तियो का मकान बनवा दिया जा रहा है । जिसमे मोहम्मद ताहिर पुत्र मोहम्मद हुसैन व यूनुस पुत्र अमीन का मकान बनवाया जा चुका है । ऐसी सूरत मे गांव मे अप्रिय घटना हो सकती है लिहाजा हल्का लेखपाल विजय कुमार का ट्रांसफर कर उनके द्वारा कराये गये अवैध कब्जा व निर्माण को तत्काल ध्वस्त कर विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाई किया जाना आवश्यक एवं न्याय संगत है का संलग्न कापी दिया गया है ।
प्रार्थना पत्र के माध्यम से दिये गये मामले की जानकारी मे ग्राम प्रधान ने लिखा है कि मेरे द्वारा पंचायत भवन निर्माण के लिए बंजर जमीन आरा जी संख्या 63 ढ / 0.3980 पैमाइश का आवेदन दिया गया था । लेकिन हल्का लेखपाल विजय कुमार द्वारा उक्त आरा जी संख्या 63 ढ / 03980 बंजर जमीन के बजाय जबरदस्ती कुछ लोगो के दबाव मे तथा कुछ लोगो से रुपया लेकर बाग मालकान की जमीन आरा जी संख्या 63 च और 63 छ की पैमाइश किया जा रहा है़ जिससे पंचायत भवन निर्माण मे दुश्वारी हो रही है़ ।