शुक्रवार को लगेगा आटा कला मे कोविड टीकाकरण का कैम्प

रिपोर्ट:- जीएल वेदांती
सन्त कबीर नगर ( बघौली ) विकास खण्ड बघौली के ग्राम पंचायत आटा कला मे शुक्रवार के दिन कोविड टीकाकरण का कैम्प लगेगा । जिन ग्रामवासियो को टीका लगवाना है वे अपना आधारकार्ड साथ जरूर लेकर आये । ग्राम पंचायत आटा कला के अन्तर्गत आने वाले गांवो मे बेला , नरसिंहपुर के ग्रामवासियो से टीकाकरण का अपील करते हुए ग्राम प्रधान एखलाक अहमद द्वारा कहा गया कि वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव के क्रम मे सरकार द्वारा लगवाये जा रहे निःशुल्क कोविड टीका को ग्रामवासी जरूर लगवाये । जीवन की पहली प्राथमिकता स्वस्थ जीवन है । स्वयं भी सुरक्षित रहिए और औरो को भी सुरक्षित करने का काम करे । यह केवल बतौर इंसानियत पुनीत कार्य ही नही है बल्कि देश को सुरक्षित रखने मे असीम योगदान है जो आप को देश सेवा मे गौरवान्वित होने का शुभ अवसर भी है ।