जल जमाव को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश कानूनगो पर लगाया जल निकासी मार्गों को अवरुद्ध करने का आरोप
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

खलीलाबाद तहसील के बघौली ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा औरंगाबाद में रास्तों पर जल जमाव से ग्राम वासियों के आवागमन के लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गयी है।



ग्राम प्रधान मोहम्मद अशरफ अली ने रास्ते का पानी बह जाने के लिए कुछ जगहों पर कटान करवाई कि पानी निकल जाये, मगर गांव के ही कुछ दबंग और अराजक तत्वों ने ग्राम प्रधान को बदनाम करने की नीयत से कानूनगो से मिलकर जल निकासी के मार्गों को अवरुद्ध करवा दिया।

वहीं जलजमाव से पीड़ित ग्राम वासियों ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर अपने अपने हस्ताक्षर द्वारा कोतवाली खलीलाबाद में एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से कोतवाल खलीलाबाद से गुहार लगाई है किसी तरह ग्राम सभा का पानी गांव से बाहर निकलने की समुचित व्यवस्था करवा जाये और जल निकासी को रोकने वाले असामाजिक व अराजक तत्वों पर उचित विधिक कार्रवाई की जाये।
ग्राम प्रधान मोहम्मद अशरफ अली द्बरा आरोप लगा गया है कि कानूनगो ने ही जल निकासी के मार्गों को अवरुद्ध करवाया है जससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
स्थिति है कि जल निकासी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण पानी घरों में घुस गया है, जिससे लोगों का जीवन काफी कष्टकारी हो गया है, और आने वाले दिनों में घरों में भर रहे इस दूषित पीनी से बीमारियों के फैलने की भारी संभावना है।