अड्डा टी स्टाल खलीलाबाद का हुआ शुभारंभ
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज खलीलाबाद में हकीकुल्लाह शाह द्वारा संचालित मेहदावल रोड सहारा बैंक के सामने “अड्डा टी स्टाल” का शुभारंभ हुआ।

जिसके शुभारंभ के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं 313-विधान सभा क्षेत्र से दावेदार प्रत्याशी कोमल यादव भी पहुंचे।

श्री यादव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बड़े प्रतिष्ठानों के उद्घाटन अवसर पर तो बड़ी से बड़ी हस्तियां पहुंचती हैं।
परंतु छोटे-छोटे प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उनका सम्मान रखना ‘समाजसेवी धर्म’ है जिससे हार्दिक शांति मिलती है।
वहीं शुभारंभ के अवसर पर ही कबीर की आवाज़ न्यूज/पत्रिका के संपादक एम.ए. हाशिम मौलाना मुबाश्शिर नदवी व उनके साथ स्वतंत्र टिप्पणीकार मास्टर अब्दुल सलाम खान (सलाम), समाजवादी पार्टी के जिला सचिव फारूक खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा विरेन्द्र यादव, राजा राम मौर्या, हरिनाथ गौतम,सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।

तत्पश्चात श्री कोमल यादव कबीर की आवाज़ न्यूज के कार्यालय पर भी गये जहां उनको कुरैश अहमद सिद्दीकी द्बरा कबीर की आवाज़ मासिक पत्रिका भेट की गई।