बाराबंकी
थाना देवा पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 117 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद

दिनांक 29.08.2021 को थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. आलोक कुमार उर्फ सोनू वर्मा पुत्र सूर्य प्रकाश वर्मा 2. मुकेश कुमार वर्मा पुत्र देवशरन वर्मा निवासीगण पूरे चोरई थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को कुर्सी नहर पुल पूर्वी छोर कस्बा देवा से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के पास से 117 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद हुई । इस सम्बन्ध में थाना देवा पर मु0अ0सं0 325-326/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- आलोक कुमार उर्फ सोनू वर्मा पुत्र सूर्य प्रकाश वर्मा निवासी पूरे चोरई थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी
- मुकेश कुमार वर्मा पुत्र देवशरन वर्मा निवासी पूरे चोरई थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी
बरामदगी-
117 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर
पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक देवा धीरज कुमार जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 त्रियुगी नरायन तिवारी थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- का0 कौशल यादव थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- का0 प्रदीप कुमार सिंह चौहान थाना देवा जनपद बाराबंकी।