बाराबंकी
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 40 ग्राम अवैध नशीला पाउडर स्मैक बरामद

दिनांक 26.08.2021 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. शंकर पुत्र कल्लू निवासी नाला पीर बटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 2. शहीम पुत्र अहमद अली निवासी फैजुल्लागंज नई बस्ती थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्तगण के पास से 40 ग्राम अवैध नशीला पाउडर स्मैक बरामद हुई । उक्त सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 706-707/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- शंकर पुत्र कल्लू निवासी नाला पीर बटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
- शहीम पुत्र अहमद अली निवासी फैजुल्लागंज नई बस्ती थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी
बरामदगी-
40 ग्राम अवैध नशीला पाउडर स्मैक
पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अमर सिंह जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 हरिशंकर साहू थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 सर्वेश कुमार यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- का0 अश्वनी सिंह, का0 जाबिर अहमद थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।