पीआरवी 1490 ने मारपीट / विवाद मे घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल –
संत कबीर नगर
पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत मईल से इवेन्ट संख्या 03342 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों मे विवाद होने से एक व्यक्ति( भीम पुत्र श्री रामभुज निवासी रामपुर दक्षिणी) के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर तत्काल पहुंचकर विवाद शांत कराकर घायल व्यक्ति को जरिए एंबुलेंस से प्रा0स्वा0केन्द्र मलौली भेजवाया गया व प्रतिवादी को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शांत कराकर विवाद मे घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ –मु0आ0 रविन्द्र यादव, म0आ0 सीमा यादव, हो0चा0 सोमनाथ यादव ।