संतकबीरनगर
“मिशन शक्ति” अभियान के तहत प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धी अधिकारों के प्रति किया जागरुक
उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरुक किये जाने हेतु चलाये जा रहे महाभियान मिशनशक्ति के तहत आज दिनाँक 25.08.2021 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ0 कौस्तुभ* के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक * संतोष कुमार सिंह* के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित हो रहे “मिशन शक्ति” महाभियान कार्यक्रम के तहत प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी थाना धनघटा *उ0नि0 श्रीमती गौरी शुक्ला* मय टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक किया गया । स्कूली छात्राओं / महिलाओं को नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व नारी सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया तथा उन्हे हेल्पलाइन नम्बरों- वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, आपातकाल सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस सेवा-108 एवं सभी को जनपद के प्रमुख अधिकारियों के सीयूजी नंबरो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही उन्हे साइबर अपराध एवं महिला कानूनों की भी जानकारी दी गई ।



