एक ही दिन की तेज बारिश से खलीलाबाद शहर में बह रही है विकास की गंगा-परवेज अहमद


उक्त बातें समाजवादी पार्टी के खलीलाबाद नगर अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से पूर्व प्रत्याशी परवेज अहमद ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं ।
श्री परवेज अहमद ने खलीलाबाद नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों पर चिंता जताते हुए कहा कि एक ही दिन की तेज बारिश से पूरे शहर में जलभराव हो जाना कहीं ना कहीं खलीलाबाद नगर पालिका के कागजी विकास की पोल खोलता है ।

शहर के बद से बदतरीन हालात की चिंता ना तो इस क्षेत्र और शहर के जनप्रतिनिधियों को है, ना ही नगर पालिका परिषद चला रहे अधिकारियों को ।
पिछले 4 सालों में शहर के जिम्मेदारों एवं नगर पालिका परिषद द्वारा खलीलाबाद शहर में जो विकास की गंगा बहाई गई है उससे जनता त्राहि त्राहि कर रही है।
तेज बारिश में भीगते हुए शहर के हर मोहल्ले का भ्रमण करते हुए श्री परवेज अहमद ने कहा कि खलीलाबाद मेहदावल बाईपास से आजाद चौक तक जलभराव देखने को मिला, जबकि आजाद चौक से लेकर मोती चौराहा तक शहर पूरी तरह जलमग्न है।
वहीं बंजरिया से मीट मंडी रोड पर पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित है, मड़या,
नेदुला, सरौली, मोहिउद्दीनपुर, इंडस्ट्रियल एरिया सहित बगहिया, बरदहिया बाजार, जनता मार्ग मिश्रौलिया ,पटखौली, विधियानी, स्टेशन पुरवा, गोरखल यहां तक कि समूचा शहर पानी में डूबा हुआ है।
शहर के जिम्मेदारों एवं नगर पालिका परिषद पर हमला करते हुए पूर्व प्रत्याशी ने आगे कहा कि जहां जहां जल निकासी बाधित है वहां वहां नगर पालिका परिषद खलीलाबाद जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था करे, वरना हम नगर पालिका परिषद के विरुद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे !