संतकबीरनगर
नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिए मिशनशक्तिफेज3 के अन्तर्गत 11 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित


मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा आज दिनांक 21.08.2021 को राज्य में नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिए मिशनशक्तिफेज_3, कार्यक्रम के शुभारंभ के शुभ अवसर पर जनपद संतकबीरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा पुलिस / प्रशासनिक उच्चाधिकारियों व जनपद की सम्मानित महिलाओं की उपस्थिति में जनपद में बालिकाओं / महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन हेतु मिशनशक्ति_फेज_3 महाअभियान का द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ0 शालिनी सिंह, प्रभारी निरीक्षक डायल 112 श्री सरोज शर्मा, प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी थाना धनघटा उ0नि0 श्रीमती गौरी शुक्ला, उ0नि0 श्रीमती प्रतिभा सिंह थाना कोतवाली खलीलाबाद, म0का0 सुष्मिता दीक्षित महिला प्रकोष्ठ, म0का0 माया यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद, म0का0 सविता पटेल जनशिकायत प्रकोष्ठ, म0का0 रागिनी सिंह थाना दुधारा, म0का0 शालू राय थाना बखिरा, म0का0 गुंजन पाण्डेय महिला थाना, म0का0 पूजा चौहान थाना धनघटा सहित 11 पुलिसकर्मियों को महिला सुरक्षा / सम्मान/ स्वावलंबन के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट आचरण / नेतृत्व / प्रदर्शन से महिला सम्मान बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को उनके सक्रिय योगदान के लिए उनकी सराहना एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गय़ी ।