संतकबीरनगर
नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिए मिशनशक्तिफेज3 का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया शुभारंभ


मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा आज दिनांक 21.08.2021 को राज्य में नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिए मिशनशक्तिफेज_3 कार्यक्रम के शुभारंभ के शुभ अवसर पर जनपद संतकबीरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा पुलिस / प्रशासनिक उच्चाधिकारियों व जनपद की सम्मानित महिलाओं की उपस्थिति में जनपद में बालिकाओं / महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन हेतु मिशनशक्ति_फेज_3 अभियान का द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक सपना है कि देश व प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के साथ उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जाय, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए मिशन शक्ति अभियान 3.0 संचालित किया जा रहा है जिसके क्रम में महिलाओं / बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराध जैसे घरेलू हिंसा, दहेज़ शोषण, शारीरिक और मानसिक शोषण, लैंगिक असमानता, बाल विवाह, यौनिक हिंसा व छेड़छाड़ आदि घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने, मिशन शक्ति फेज 3 अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कस्बों / शहर के मुख्य स्थानों / कालेजों / कोचिंग संस्थानों / ग्रामीण अंचल आदि जगहों पर निरन्तर भ्रमणशील रहकर व समय समय पर गोष्ठी कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । पुलिस स्टेशनों पर आने वाली महिलाओं की पुलिस से सम्बन्धित समस्याओं के गुणवत्तापरक निस्तारण के साथ-साथ जिला विकास, स्वास्थ्य, श्रम, रोज़गार, महिला कल्याण इत्यादि विभागों द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी महिलाओं को देने व राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बरों- वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, आपातकाल सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस सेवा-108 आदि नंबरों के बारे में विस्तार से चर्चा कर इनके प्रयोग हेतु प्रेरित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।