संतकबीरनगर
नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिए मिशनशक्तिफेज_2 में उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरुप मिशन शक्ति अभियान फेज-3 के शुभारंभ के अवसर पर उ0नि0 श्रीमती गौरी शुक्ला को माननीय राज्यपाल महोदया, उ0प्र0 द्वारा किया गया सम्मानित


आज दिनांक 21.08.2021 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश की गरिमामय उपस्थिति में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज -3 के शुभारंभ के अवसर पर मिशन शक्ति फेज – 2 के दौरान महिला सुरक्षा / सम्मान/ स्वावलंबन के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट आचरण / नेतृत्व / प्रदर्शन से महिला सम्मान बढ़ाने के फलस्वरुप माननीय राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनन्दीबेन पटेल महोदया द्वारा लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 की गरिमामयी उपस्थिति में प्रभारी रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी थाना धनघटा उ0नि0 श्रीमती गौरी शुक्ला को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही इनके सक्रिय योगदान के लिए उनकी सराहना एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गय़ी ।