आजादी के अमृत महोत्सव के वर्षगांठ के अवसर पर चौरी चौरा तथा काकोरी कांड के शहीदों को किया गया नमन,
एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव द्वारा शहीद के स्मारक पर किया गया माल्यार्पण,


संत कबीर नगर9 अगस्त 2021 विकासखंड मेहदावल के अंतर्गत ग्राम पंचायत घूरा पाली में शहीद गणेश यादव को एडीओ पंचायत श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण करते हुए नमन किया गया, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ को भारतसरकार अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है,
इस अवसर पर चौरी चौरा की शताब्दी वर्ष गांठ और काकोरी ट्रेन कांड की वर्षगांठ को याद करते हुए वीर शहीदों को नमन करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था ,
इसी क्रम में जम्मू कश्मीर के उरी हमले में शहीद अमर शहीद सेनानी गणेश यादव को पूरा पाली में जोश खरोश के साथ याद किया गया मेहदावल विकासखंड के एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव और पुलिस चौकी प्रभारी नौलखा जुबेर अली के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ माल्यार्पण करके नमन किया गया इसके साथ ही साथ शहीद के पुत्र आकृति यादव को मिठाई खिलाई तथा उसका उत्साह वर्धन किया गया उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान पूर्व ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे,। रिपोर्ट :-केके मिश्रा