संतकबीरनगर
आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव व चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर जनपद में आज दिनांक 09.08.2021 को वीर शहीदों के नमन का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर एनसीसी, स्काउट गाईड, एन0एस0एस0, समाजसेवी व स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ पुलिस द्वारा हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज से कलेक्ट्रेट तक प्रभातफेरी / तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में एनसीसी / स्काउट गाईड के छात्रों व उपस्थित समाजसेवी / स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियरों व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण के साथ वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई व वीर शहीदों को याद करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया ।