पीआरवी 1492 ने मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल
संत कबीर नगर – पीआरवी 1492 को थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत धनघटा से इवेन्ट संख्या 01449 से कालर ने मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति ( रामजी पुत्र रामप्यारे निवासी जंगल खुर्द ) के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर तत्काल 04 मिनट में पहुंचकर मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया तथा दुर्घटना के सम्बन्ध में थाना धनघटा को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ*– मु0आरक्षी अमला प्रसाद, आरक्षी जयप्रकाश कुशवाहा, हो0चा0 दिनेशचन्द ।