बाराबंकी
थाना सुबेहा पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार वांछित अपराधियों/ अवैध शराब के निष्कर्षण व परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुबेहा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उदयराज पुत्र राम कृष्ण निवासी शरीफाबाद थाना सुबेहा, जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 24.08.2019 को समय 07.54 बजे, बहद ग्राम शरीफाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सुबेहा पर मु0अ0सं0 170/19 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
उदयराज पुत्र राम कृष्ण निवासी शरीफाबाद थाना सुबेहा, जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 24.08.2019 को समय 07.54 बजे, बहद ग्राम शरीफाबाद थाना सुबेहा, जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव थाना सुबेहा, जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अवधेश त्रिपाठी थाना सुबेहा, जनपद बाराबंकी।
- का0 राहुल मिश्रा, का0 राहुल यादव थाना सुबेहा,जनपद बाराबंकी।