संत कबीर नगर 05 अगस्त। माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर अनिल कुमार वशिष्ठ की अगुवाई में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कवीर नगर के सचिव/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार के निर्देशन में दिनांक 05-08-2021 दिन गुरुवार को न्यायालय परिसर में कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन क्या गया, जिसमे कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, वादकारियों समेत 100 लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। सचिवध्न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा कोरोना टीकाकरण का लाभ प्राप्त करने वालो लोगों से मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग एवं दो गज की दूरी से सम्बंधित नियमों का पालन करने हेतु अनुरोध किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से आदित्य सक्सेना, सीमा शर्मा, संजू गुप्ता, प्रियंका, प्रगति राय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सुनील कुमार, राम यज्ञ चैधरी, आर. भवन चैधरी, राहुल, जयशंकर, बलदेव एवं हरिशंकर समेत कई अधिवक्ता, कर्मचारी एवं वादकारीगण मौजूद रहे।