थाना महुली पुलिस द्वारा दहेजमृत्यु कारित करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर
थानाध्यक्ष महुली धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 221/2021 धारा 304(बी)/498(ए) भादवि व ¾ डीपी एक्ट में नामजद अभियुक्त वीरेन्द्र यादव पुत्र माताप्रसाद यादव निवासी चोलखरी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता* –
1. वीरेन्द्र यादव पुत्र माताप्रसाद यादव निवासी चोलखरी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 25.07.2021 को वादिनी मुकदमा श्रीमती गीतादेवी पत्नी स्व0 रामवृक्ष यादव निवासिनी शंकरपुर उर्फ बक्तुपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री प्रीती की शादी वीरेन्द्र यादव पुत्र माताप्रसाद यादव निवासी चोलखरी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के साथ 2018 में हुई थी । मेरी लडकी प्रीती को आये दिन उसके पति वीरेन्द्र यादव पुत्र माताप्रसाद यादव सास तीसा देवी पत्नी स्व0 रामचन्द्र व उनके जेठ धर्मेन्द्र यादव पुत्र माताप्रसाद, श्वसुर माताप्रसाद, वीरेन्द्र की माता व उर्मिला ननद द्वारा दहेज की मांग करते हुए गाली गुप्ता देते हुए लगातार प्रताड़ित करते रहते थे । दिनांक 25.07.2021 को शाम लगभग 4.00 बजे उपरोक्त सभी अभियुक्तगण मिलकर हमारी लडकी प्रीति की हत्या कर फन्दे से लटका दिया । उक्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 29.07.2021 को उक्त नामित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण* – उ0नि0 सुनील कुमार सिंह, का0 संजय प्रसाद थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर ।