ससुराल आये युवक की हत्या के मामले में 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार
संत कबीर नगर
*थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 198/2020 धारा 302 भादवि में वांछित अभियुक्तगण नाम पता 1- उदित नारायण पुत्र कुलदीप निवासी बेलहरकला टोला कोनहवा थाना बेलहरकला जनपद सतंकबीरनगर 2- संजना पत्नी मनीष निवासी कुआंवार टोला रेहरवा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर हाल मुकाम बेलहरकला टोला कोनहवा थाना बेलहरकला 3- कमलीवती देवी पत्नी कुलदीप निवासी बेलहरकला टोला कोनहवा थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया ।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा वादी रामसेवक पुत्र रामनयन निवासी कुआंवार टोला रेहरवा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर के लड़के मनीष कुमार की उनके ससुराल में हत्या कर दी गयी थी । जिसके संबन्ध में वादी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा आज दिनांक 29.07.2021 को उक्त अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तारी टीम का विवरण-* प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार दूबे, का0 सुरजीत पासवान, का0 अर्चित गिरि, म0का0 सुमन यादव ।