02 अदद अवैध चाकू के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
संत कबीर नगर
*थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा* एक अदद नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त नाम पता नियाज अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी छितही थाना महुली हालमुकाम विधियानी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 523/21 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –* हे0का0 सुरेन्द्र कुमार, का0 सतवन्त शाही, का0 राजू गुप्ता ।
*थाना धनघटा पुलिस द्वारा* एक अदद नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त नाम पता बब्लू पुत्र अकबर निवासी मगरहा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 376/21 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –* उ0नि0 विवेकानन्द तिवारी, हे0का0 माहेश्वरी सिंह, हे0का0 रजनीश पाठक ।